VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-जुकाम से पीड़ित अधिक, 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का हुआ परीक्षण

अमेठी जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेटदर्द और दस्त से पीड़ित मिले। मेले में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलिब्धयों संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। सुबह 11:00 बजे तक सीएचओ महक भारद्वाज, अखिलेश त्रिपाठी, नीतू सिंह, साधना, आशा पाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। इस समय तक पहुंचे 11 मरीजों में तीन का परीक्षण किया गया। टीकरा निवासी सुनीता ने बताया कि बुखार के साथ शरीर में दर्द बना हुआ है। भूख नहीं लग रही है और कमजोरी बनी है। दवा खाने के बाद कुछ आराम रहता है, उसके बाद फिर दर्द रहता है। चिकित्सक ने जांच करने के साथ दवा दी है। लीला टीकरा निवासी राशी ने बताया कि मुंह में छाले पड़ने के साथ ही पेट में दो दिनों से दर्द बना हुआ है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। पूरे पराग गांव निवासी श्यामा देवी ने बताया कि कई दिनों से बुखार-जुकाम व शुगर की समस्या है। कमजोरी भी बनी हुई है। निजी इलाज से राहत न मिलने पर मेले में जांच कराई। चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा। लीला टीकरा के वीर प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिनों से पेट दर्द की समस्या बनी हुई है। दवा के असर तक राहत मिलती है, फिर दर्द बढ़ जाता है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-जुकाम से पीड़ित अधिक, 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का हुआ परीक्षण #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-जुकाम से पीड़ित अधिक, 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का हुआ परीक्षण #VaranasiLiveNews