VIDEO: जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बढ़ा कदम, एनएच-927 पर सड़क पार निकासी मार्ग दुरुस्त

राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के किनारे जल निकासी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई मांग पर समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। पूर्व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सभासद रतन अग्रवाल द्वारा उठाए गए मुद्दे को सांसद आनंद कुमार गोंड के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाया गया था, जिस पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एनएच-927 के अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बने नालों के पानी की निकासी के लिए पहले ही सड़क के नीचे डबल बंबी (क्रॉस ड्रेनेज पाइप) डाली गई थी। अब उस स्थान पर गिट्टी और तारकोल डालकर रोलर से समतल कर दिया गया है, जिससे सड़क पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गया है। उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए पानी को दोनदरा नाले तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, इसी सप्ताह नालों की सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि एनएच-927 के दोनों ओर बने नालों के पानी की समुचित निकासी न होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर आवाज उठाई गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार से लेकर संबंधित विभाग तक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नालों की सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने से लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा।

VIDEO: जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बढ़ा कदम, एनएच-927 पर सड़क पार निकासी मार्ग दुरुस्त #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बढ़ा कदम, एनएच-927 पर सड़क पार निकासी मार्ग दुरुस्त #VaranasiLiveNews