VIDEO: ईसीसी एजुकेटर भर्ती में चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर मांगे जा रहे थे रुपये, दो गिरफ्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसी एजुकेटर भर्ती के दौरान चयन सुनिश्चित कराने और नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपये मांगने के मामले का कोतवाली देहात पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में पहलवारा निवासी कामता प्रसाद ने शिकायत की थी कि ईसीसी एजुकेटर पदों के लिए दक्षता परीक्षण के बाद लगातार फोन कर चयन कराने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच के दौरान पचपेड़वा क्षेत्र के रजडेरवा निवासी जितेंद्र यादव और लखनऊ निवासी आयुष सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लखनऊ की एक संस्था में कार्यरत थे, जिसे जेम पोर्टल के माध्यम से ईसीसी एजुकेटर भर्ती में अभ्यर्थियों के सत्यापन का कार्य मिला था। सत्यापन प्रक्रिया की आड़ में चयनित अभ्यर्थियों को फोन कर नौकरी पक्की कराने के नाम पर धन मांगा जा रहा था। पुलिस के अनुसार अमित गुप्ता और जान्ह्वी नामक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन 20-20 हजार रुपये भी लिए गए थे। मामले में पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और आरोपितों की भी जांच कर रही है।

VIDEO: ईसीसी एजुकेटर भर्ती में चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर मांगे जा रहे थे रुपये, दो गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: ईसीसी एजुकेटर भर्ती में चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर मांगे जा रहे थे रुपये, दो गिरफ्तार #VaranasiLiveNews