Video: रामपुर सहित ऊपरी शिमला में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर

रामपुर बुशहर। रामपुर सहित ऊपरी शिमला और कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से नदी, नाले का जलस्तर बढ़ गया है। नाथपा डैम से सतलुज में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से सायरन बजाकर निचले क्षेत्रों के लोगों सतर्क किया जा रहा है। साथ ही नदी के किनारे न जाने की चेतावनी भी दी गई है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सड़कों और रास्तों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से बागवान और किसान खुश हैं।

Video: रामपुर सहित ऊपरी शिमला में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 13:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: रामपुर सहित ऊपरी शिमला में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर #VaranasiLiveNews