Video: हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

हॉस्टल की फीस बढ़ाए जाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने फीस 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 27 हजार रुपये किए जाने पर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि फीस में हुई बढ़ोतरी से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की है। भूख हड़ताल के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की।

Video: हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 16, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल #VaranasiLiveNews