VIDEO: हजरतगंज में वैलेट पार्किंग शुरू, लोग गाड़ियां देने से कर रहे परहेज
लखनऊ के हजरतगंज में एलडीए की ओर से वैलेट पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है। फिलहाल रॉयल कैफे के सामने पहला प्वाइंट बनाया गया है, जबकि गंज क्षेत्र में कुल छह से सात प्वाइंट विकसित किए जाने हैं। कर्मचारियों के अनुसार बाजार खुलते ही वाहन खड़े होने लगते हैं, लेकिन लोग अपनी गाड़ियां वैलेट पार्किंग में देने से हिचक रहे हैं। इसी कारण कर्मचारियों को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाना पड़ रहा है। पार्किंग का शुल्क दो घंटे के लिए 145 रुपये रखा गया है, जबकि अतिरिक्त हर घंटे पर 50 रुपये अलग से देने होंगे।
VIDEO: हजरतगंज में वैलेट पार्किंग शुरू, लोग गाड़ियां देने से कर रहे परहेज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 13:51 IST
VIDEO: हजरतगंज में वैलेट पार्किंग शुरू, लोग गाड़ियां देने से कर रहे परहेज #VaranasiLiveNews
