Video : बाराबंकी में कार की टक्कर से हवा में उछली मोपेड, बुजुर्ग की मौत

सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड करीब कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। पुलिस के अनुसार, सफदरगंज क्षेत्र के बनौक गांव निवासी हुसैनी (60) मंगलवार सुबह अपनी मोपेड पर पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर मंदिर के पास वे सड़क पार करने ही जा रहे थे कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हुसैनी समेत मोपेड हवा में उछल गई। जब वे नीचे गिरे तो उनके सिर पर गंभीर चोटें आ चुकी थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हुसैनी की मौत हो चुकी थी। सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं मृतक के पुत्र जगजीवन, जो एक मीडिया हाउस में कार्यरत हैं, ने बताया कि कार चालक अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलारहाथा।

Video : बाराबंकी में कार की टक्कर से हवा में उछली मोपेड, बुजुर्ग की मौत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2025, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video : बाराबंकी में कार की टक्कर से हवा में उछली मोपेड, बुजुर्ग की मौत #VaranasiLiveNews