Video: अयोध्या में सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च, सरयू में जलकुंभी का कब्जा
करोड़ों रुपये की लागत से सरयू तट के घाटों का सुंदरीकरण किए जाने के बावजूद इन दिनों सरयू नदी की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। जलस्तर में लगातार कमी आने से नदी की मुख्य धारा कई घाटों से दूर चली गई है, जबकि जलकुंभी का फैलाव भी बढ़ गया है। पापमोचन घाट, ऋणमोचन घाट, लक्ष्मण घाट समेत कई प्रमुख घाटों पर सरयू का जल काफी दूर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने के बाद भी लंबी दूरी पैदल तय कर सरयू के जल तक पहुंचना पड़ रहा है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रेतीले क्षेत्र और अस्थायी रास्तों को पार कर स्नान-पूजन करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरयू की धारा दूर होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। श्रद्धालुओं ने नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
Video: अयोध्या में सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च, सरयू में जलकुंभी का कब्जा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:18 IST
Video: अयोध्या में सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च, सरयू में जलकुंभी का कब्जा #VaranasiLiveNews
