VIDEO: आईटीडीआर के निरीक्षण में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आय बढ़ाने पर दिया जोर
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईटीडीआर) प्यारेपुर का निरीक्षण कर संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कक्षों, आधुनिक उपकरणों, ड्राइविंग ट्रैक, सिम्युलेटर तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान संस्थान की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरविंद यादव ने जिलाधिकारी को संस्थान में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
VIDEO: आईटीडीआर के निरीक्षण में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आय बढ़ाने पर दिया जोर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:12 IST
VIDEO: आईटीडीआर के निरीक्षण में डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आय बढ़ाने पर दिया जोर #VaranasiLiveNews
