VIDEO: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 फीट ऊंचे पेड़ से नाले में गिरा मासूम, गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में रविवार को दोस्तों के साथ खेल रहा एक 10 वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगते ही वह करीब 20 फीट ऊंचे चिलबिल के पेड़ से नीचे पानी भरे नाले में जा गिरा। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। चिलौला गांव निवासी मयंक (10) पुत्र बाबादीन अपने साथियों अनमोल और लकी के साथ गांव के बाहर चिलबिल के पेड़ पर चढ़कर गुलहर खेल रहा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही मयंक संतुलन खो बैठा और लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे पानी भरे नाले में गिर पड़ा। घटना देखकर साथ खेल रहे बच्चों के होश उड़ गए। उन्होंने दौड़कर मयंक के परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि घायल बालक की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा।
VIDEO: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 फीट ऊंचे पेड़ से नाले में गिरा मासूम, गंभीर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:27 IST
VIDEO: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 फीट ऊंचे पेड़ से नाले में गिरा मासूम, गंभीर #VaranasiLiveNews
