Una: एसआईयू ऊना की टीम ने ट्रक से बरामद की अंग्रेजी शराब की खेप
शनिवार देर रात जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। यह ट्रक चंडीगढ़ से लेह की ओर जा रहा था और कोटला कलां के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने इसे रोका। जांच के दौरान वाहन से 200 गत्ता पेटियां, जिनमें करीब 2400 बोतलें अंग्रेजी शराब 'ओल्ड मोंक' ब्रांड की थीं, बिना किसी लाइसेंस या परमिट के बरामद हुईं। शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस प्रशासन ने इसे प्रदेश में अवैध शराब की आपूर्ति से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।
Una: एसआईयू ऊना की टीम ने ट्रक से बरामद की अंग्रेजी शराब की खेप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2025, 13:45 IST
Una: एसआईयू ऊना की टीम ने ट्रक से बरामद की अंग्रेजी शराब की खेप #VaranasiLiveNews
