जींद के नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, प्रसव के लिए लाई गई थी दोनों

जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रसव के लिए लाई गई दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। एक मामले में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जबकि दूसरी मृतका के मायका पक्ष के लोग नहीं पहुंचे, वो हनुमानगढ़ से जींद पहुंचेंगे। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शहर के बख्शी मोहल्ला निवासी असीमा (35) और श्याम नगर निवासी पूजा (30) दोनों ही आठ-आठ माह की गर्भवती थी। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में दोनों की दाखिला प्रक्रिया होने के बाद ट्रीटमेंट शुरू किया गया। कुछ समय के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को बताया कि असीमा और पूजा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। दोनों के परिजनों ने किसी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने असीमा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि पूजा के मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल में एक साथ दो गर्भवती महिलाओं की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों ही जच्चाओं को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया।

जींद के नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, प्रसव के लिए लाई गई थी दोनों #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जींद के नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, प्रसव के लिए लाई गई थी दोनों #VaranasiLiveNews