Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दो पक्षों के लोग भिड़, सड़क पर किया पथराव
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली वाले दिन डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने पथराव भी किया, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। इसके बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को सुबह दोनों पक्ष के लोगों ने सड़क पर बवाल कर दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया, जिससे दहशत फैल गई। पथराव में दो-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस फोर्स और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दो पक्षों के लोग भिड़, सड़क पर किया पथराव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 12:51 IST
Budaun News: डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दो पक्षों के लोग भिड़, सड़क पर किया पथराव #VaranasiLiveNews
