कानपुर: बंद जर्जर पुल से गुजर रहा ट्रक धंसा, 30 फीट गहरी खंती में गिरने से बचा

भीतरगांव ब्लॉक के सचौली गांव में पांडु नदी पर बने जर्जर पुल पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। पुल बंद होने के बावजूद उस पर से गुजरने की कोशिश कर रहा एक ट्रक मिट्टी धंसने के कारण 30 फीट गहरी खंती में गिरते-गिरते बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पांडु नदी पर बना यह पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में है। करीब एक माह पहले प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी थी। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर चोरी-छिपे पुल का उपयोग कर रहे हैं। शनिवार को एक ट्रक चालक ने भी बंद पुल से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान पुल के पास की मिट्टी अचानक धंस गई और ट्रक असंतुलित होकर खंती की ओर झुक गया। हालांकि चालक ने किसी तरह वाहन को संभाल लिया, जिससे ट्रक गहरी खंती में गिरने से बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ट्रक खंती में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

कानपुर: बंद जर्जर पुल से गुजर रहा ट्रक धंसा, 30 फीट गहरी खंती में गिरने से बचा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: बंद जर्जर पुल से गुजर रहा ट्रक धंसा, 30 फीट गहरी खंती में गिरने से बचा #VaranasiLiveNews