इटावा में धारदार हथियार से वार कर ट्रक चालक की हत्या
भरथना कोतवाली क्षेत्र पड़ियापुरा गांव में सोमवार की सुबह घर के बाहर रणवीर (40) का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा देखकर हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि रणवीर की गर्दन और गले पर धारदार हथियार कई वार किए गए हैं। पिता लाखन का आरोप है कि रणवीर की पत्नी के अवैध सम्बंध थे। विरोध पर बेटे की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
इटावा में धारदार हथियार से वार कर ट्रक चालक की हत्या #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 07:18 IST
इटावा में धारदार हथियार से वार कर ट्रक चालक की हत्या #VaranasiLiveNews
