Video: धर्मपुर-सरकाघाट एनएच पर सफर बना जोखिम भरा, बारिश में बिगड़ती सड़क की हालत से लोग परेशान
धर्मपुर से सरकाघाट को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाना इन दिनों खतरे से खाली नहीं रह गया है। हल्की सी बारिश होते ही सड़क की हालत बद से बदतर हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और उखड़ी हुई सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दौरान इस मार्ग पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हालात और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, वहीं कई बार छोटे वाहन भी फिसलने का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी के कार्यों पर सवाल उठाते हुए जल्द सुधार की मांग की है। वहीं एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने भी पारच्छु से सिंहन तक सड़क की खराब स्थिति पर संज्ञान लेते हुए कंपनी को तुरंत आवश्यक मरम्मत कार्य करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Video: धर्मपुर-सरकाघाट एनएच पर सफर बना जोखिम भरा, बारिश में बिगड़ती सड़क की हालत से लोग परेशान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 11:52 IST
Video: धर्मपुर-सरकाघाट एनएच पर सफर बना जोखिम भरा, बारिश में बिगड़ती सड़क की हालत से लोग परेशान #VaranasiLiveNews
