जीएसटी छापे के विरोध में सर्राफा बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, हंगामा
चंदौसी में जीएसटी छापे के विरोध में बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार बंद कर व्यापारियों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। समर्थन में आए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी और जीएसटी की कार्यप्रणाली पर संगीन आरोप लगाए। करीब 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक धरना जारी रहा। इसके बाद व्यापारी डीएम से मिलने बहजोई के लिए रवाना हो गए।
जीएसटी छापे के विरोध में सर्राफा बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, हंगामा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 17:34 IST
जीएसटी छापे के विरोध में सर्राफा बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, हंगामा #VaranasiLiveNews
