मोगा में नीट एग्जाम को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, एग्जाम देने पहुंचे 960 परीक्षार्थी

देशभर में 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आज दोबारा नीट परीक्षा आयोजित की गई है। मोगा जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेन बाजार मोगा शामिल हैं। दोनों केंद्रों पर कुल 960 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन जांच की जा रही है, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई है। विद्यार्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू कर दी गई, जबकि परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। देशभर में नीट परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने के बीच पंजाब के अलग अलग जिले से परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने पिछली बार भी पूरी मेहनत और तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उन्हें फिर से परीक्षा देनी पड़ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि दोबारा परीक्षा के लिए उन्होंने एक बार फिर मेहनत से तैयारी की है। उनका कहना था कि पेपर लीक मामले में उनकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। छात्रों ने उम्मीद जताई कि पिछली बार की तरह इस बार भी उनका पेपर अच्छा होगा और वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मोगा में नीट एग्जाम को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, एग्जाम देने पहुंचे 960 परीक्षार्थी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा में नीट एग्जाम को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, एग्जाम देने पहुंचे 960 परीक्षार्थी #VaranasiLiveNews