तिगड़ाना :गांव तिगड़ाना में खुले नालों की बारिश से पहले नहीं हुई सफाई, बारिश में होगा पानी ठहराव
- -ग्रामीण बोले: खुले नालों पर नहीं हैं स्लैब, महाग्राम योजना का जल्द शुरू हो काम -गांव तिगड़ाना महाग्राम योजना में है शामिल, सीवर लाइन के साथ पेयजल व्यवस्था का भी होगा सुदृढ़ीकरण कर्मबीर दहिया तिगड़ाना। मानसून की दस्तक होने के बावजूद गांव तिगड़ाना में बरसाती और गंदे पानी की निकासी के लिए नालों की बदहाली दूर नहीं हुई है। गांव में खुले नालों की व्यवस्था बीमार है, जिसकी वजह से बरसात के मौसम में पानी ठहराव की संभावना भी बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकांश नाले खुले पड़े हैं, जिनके अंदर सड़क की गदंगी भी पहुंच रही है। हालांकि गांव महाग्राम योजना में शामिल किया गया है। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। मुख्य गलियों के नाले गंदगी से ठसाठस भरे पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच साल से नाले बंद पड़े हैं, जिनकी सफाई तक नहीं हो पाई है। बारिश का पानी घरों के अंदर घुस रहा है। ग्राम पंचायत से भी खुले नालाें की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने गुहार लगाई है। गांव तिगड़ाना 20 हजार की अधिक आबादी और 2600 से अधिक घरों का गांव है। इस गांव में मूलभूत सुविधाओं की बात करें तो अभी भी ये पिछड़ा हुआ है। गांव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों के जरिए सड़क पर फैला रहता है। जिसकी आगे निकासी नहीं हो पा रही है। हालांकि मुख्य जगहों पर बसाती नाले भी बने हैं, मगर इनकी जोहड़ों से कनेक्टिविटी और सफाई तक नहीं है। ऐसे में बरसात के मौसम में गांव का कुछ हिस्सा जलभराव का दंश भी झेलता है। गांव के लोगों ने गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए महाग्राम योजना के तहत जल्द से जल्द काम शुरू कराने और सीवर लाइन डालकर डिस्पोजल के जरिए निकासी की मांग उठाई है।
तिगड़ाना :गांव तिगड़ाना में खुले नालों की बारिश से पहले नहीं हुई सफाई, बारिश में होगा पानी ठहराव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 18:07 IST
तिगड़ाना :गांव तिगड़ाना में खुले नालों की बारिश से पहले नहीं हुई सफाई, बारिश में होगा पानी ठहराव #VaranasiLiveNews
