यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते आपस में भिड़े तीन वाहन, लगी आग

यमुना एक्सप्रेस वे पर 20 किलोमीटर माइलस्टोन पर कोहरे के चलते आपस में तीन वाहन भिड़ गए। हादसे में घायल दो कार चालकों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आगे चल रहे हैं दो वाहनों में आग लग गई। किसी तरह से कार चालक ने बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। हालांकि, तब तक दोनों गाड़ियां जल चुकी थीं। यह सारी गाड़ियां जेवर टोल प्लाजा से जीरो प्वाइंट नोएडा की ओर आ रही थीं। थाना रबूपुरा की सीमा में यह हादसा हुआ।

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते आपस में भिड़े तीन वाहन, लगी आग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 28, 2025, 14:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते आपस में भिड़े तीन वाहन, लगी आग #VaranasiLiveNews