फतेहाबाद के भूना रोड पर 530 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने भूना रोड नजदीक जमींदारा होटल के पास से दो युवकों व एक महिला नशा तस्कर को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से 530 ग्राम हेरोइन को बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि थाना सदर फतेहाबाद एरिया में गश्त के दौरान एएसआई महेश कुमार और उनकी टीम को हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस टीम ने भूना रोड पर आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले में आरोपी.प्रदीप उर्फ प्रीत निवासी कराला जिला मोहाली पंजाब, धर्मबीर उर्फ काला निवासी थरबा , सपनानिवासी बादलगढ़ जिला फतेहाबाद की गिरफ्तारी हुई है।

फतेहाबाद के भूना रोड पर 530 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 15:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के भूना रोड पर 530 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार #VaranasiLiveNews