उन पर आरोप लगाने वालों का है आपराधिक इतिहास: वेदपाल
जिला सहकारी बैंक केे निदेशक वेदपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने वालों के खिलाफ हिरन की तस्करी, गोकशी, धोखाधड़ी समेत 16 मामले दर्ज हैं। उनका क्या बंटवारा है जो किसी की हत्या की साजिश रचेंगे। जिला सहकारी बैंक के निदेशक वेदपाल सिंह ने अपने यकबगड़ी गांव स्थित आवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने दो अधिवक्ता बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोेप लगाया है। उनका दोनों भाइयों से क्या बंटवारा है जो ऐसी साजिश रचेंगे। हां उन्होंनेे उनकी उस ताई और चचेरी बहन का मकान खरीदा हैै। जिसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उनके घर पर कब्जा करना चाहते थे। दबाव बनाने के लिए उन पर गलत आरोप लगा रहेे हैं। जबकि दोनों भाइयों का खुद का आपराधिक इतिहास है। उन पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने, हिरण की तस्करी, गोकशी समेत 16 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो दोनों भाइयों के काले कारनामों के और चिटठे खोल देंगे। जनप्रतिनिधियों से भी उनकी अपील है कि दागदार छवि के भाइयों को पहचान कर उनसे दूरी बनाकर रखें। प्र वार्ता के दौरान मुन्नी देवी शुक्ला, मंजू शर्मा, रजनीश शर्मा ने भी अधिवक्ता बंधुओं पर गंभीर आरोप लगाए।
उन पर आरोप लगाने वालों का है आपराधिक इतिहास: वेदपाल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 19:24 IST
उन पर आरोप लगाने वालों का है आपराधिक इतिहास: वेदपाल #VaranasiLiveNews
