झांसी के एरच में घर और दुकान से चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
एरच थाना इलाके के ग्राम इसकिल में बीती रात चोरों ने एक मकान और उससे सटी आभूषणों की दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। वारदात के समय गृहस्वामी परिवार के साथ पुत्री की शादी करने छतरपुर गए हुए थे। यहां घर पर कोई नहीं था। ग्राम इसकिल निवासी जितेंद्र कुमार सोनी सोमवार दोपहर अपनी पुत्री की शादी करने के लिए परिजनों सहित घर का ताला लगाकर छतरपुर गए हुए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे उनके चाचा ने फोन कर घटना की जानकारी दी। दोपहर परिजन वापस आए तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर के कमरों के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की भगवान की मूर्ति और पैंतीस हजार रुपये गायब थे। भीतर से चोर घर से सटी दुकान में भी दाखिल हो गए। दुकान से भी वे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान और मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें चोर वारदात को अंजाम देते नजर आए। घटना के संबंध में एरच थानाध्यक्ष डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
झांसी के एरच में घर और दुकान से चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:48 IST
झांसी के एरच में घर और दुकान से चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर #VaranasiLiveNews
