फतेहाबाद में चोरों ने ताऊ देवीलाल मार्केट में दुकान में की चोरी, दूसरे में रहे विफल
शहर के ताऊ देवीलाल मार्केट में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर एक दुकान में चोरी करने में सफल हो गए जबकि दूसरी में विफल रहे। चोरों ने ग्रेंडर से शट्टर का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता दुकानदारों को सुबह लगा जब वह पहुंचे। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। 10 दिन में ही शहर में दुकानों से चोरी की 7 वारदातें हो चुकी है। ताऊ देवीलाल मार्केट स्थित जोगेंद्र स्कूटर वर्क्स के संचालक जोगेंद्र ने बताया कि रात को वह दुकान अच्छे से बंद करके गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर आया तो शट्टर का ताला टूटा हुआ मिला। चोर अलमारी में से करीब पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए है। चोरों ने साथ लगती स्पेयर पार्टस की दुकान में भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
फतेहाबाद में चोरों ने ताऊ देवीलाल मार्केट में दुकान में की चोरी, दूसरे में रहे विफल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 11:00 IST
फतेहाबाद में चोरों ने ताऊ देवीलाल मार्केट में दुकान में की चोरी, दूसरे में रहे विफल #VaranasiLiveNews
