खाईखेड़ा में टूटी सड़क पर कीचड़-पानी से 20 गांवों के ग्रामीणों का रास्ता बदहाल
टूटी सड़क पर पसरी कीचड़ और पानी 20 गांवों के ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। मगर जिम्मेदारों को इसकी चिंता नहीं है। ब्लॉक के खाईखेड़ा से करीब 20 गांवों को रास्ता जाता है। चकनवाला, ईश्वरदेवा, पतेवा, पतेई, बहलोलपुर, रहदरा, शरीफपुर शुमाली समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीण लंबे चक्कर से बचने के लिए इसी रास्ते से गजरौला आते-जाते हैं। मगर बीते दिन हुई बूंदाबांदी से खाईखेड़ा की टूटी सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। कीचड़ बन गई। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को आ रही हैै। उनके कीचड़ में फिसल कर गिरने का डर बना रहता है। दो पहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। मगर हैरत की बात यह है कि जिम्मेदारों ने ग्रामीणों की परेशानी का सबब बने इस टूटे मार्ग की सुध नहीं ली है।
खाईखेड़ा में टूटी सड़क पर कीचड़-पानी से 20 गांवों के ग्रामीणों का रास्ता बदहाल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:05 IST
खाईखेड़ा में टूटी सड़क पर कीचड़-पानी से 20 गांवों के ग्रामीणों का रास्ता बदहाल #VaranasiLiveNews
