रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द

बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल व छह मई को रद्द रहेगी। दिल्ली सराय-सीकर और दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा छह मई को नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा 6 मई को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54803 सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा जो 6 मई को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो 8 अप्रैल, 22 अप्रैल व 6 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा जो 6 मई को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, रींगस, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा जो छह मई को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 07:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द #VaranasiLiveNews