सीनियर वर्ग को हराकर जूनियर वर्ग की टीम ने जीती ट्रॉफी

कस्बा बिस्कोहर के पूरब ईदगाह के पास बीआईसीटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तरफ से आयोजित अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्रों की टीम के बीच खेला गया। इसमें जूनियर की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।फाइनल में सीनियर की टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी जूनियर वर्ग की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। इसके जवाब में सीनियर वर्ग की टीम 6 ओवरों में 31 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जूनियर वर्ग की टीम ने 28 रन से मैच जीत लिया।

सीनियर वर्ग को हराकर जूनियर वर्ग की टीम ने जीती ट्रॉफी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 15:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सीनियर वर्ग को हराकर जूनियर वर्ग की टीम ने जीती ट्रॉफी #VaranasiLiveNews