भिवानी: आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने प्रदेश सरकार को खिलाफ किया प्रदर्शन
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने प्रदेश सरकार को खिलाफ वीरवार को भिवानी में प्रदर्शन किया। यूनियन का आरोप है कि उन्हें न वेतन मिलता न गैस सिलिंडर के पैसे। न अनाज की पिसाई मिलता न उन घरों का किराया, जहां हमारे सेंटर चलते हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने वीरवार को सांकेतिक तौर पर भिवानी व पंचकूला में धरने दिये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भिवानी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठी वर्कर्स ने पैदल मार्च कर महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करना था। लेकिन श्रुति चौधरी के प्रतिनिधि के तौर पर दिलबाग निमड़ी व कृष्ण लेंघा धरना स्थल पर ही ज्ञापन लेने पहुंच गए। इस दौरान हरियाणा आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष रूपा राणा ने कहा कि हम अपनी लंबी मांगों क लेकर बार बार धरने प्रदेश व आंदोलन करती हैं पर सरकार हर बार टरका देती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार हमारी मांग अनसुनी कर आंदोलन दबा देती है। पर इस बार आज सरकार को ट्रेलर दिखाया है। इस बार मांग पूरी नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन होगा।
भिवानी: आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने प्रदेश सरकार को खिलाफ किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:59 IST
भिवानी: आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने प्रदेश सरकार को खिलाफ किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
