रोहतक: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका

चार बदमाशों ने शनिवार रात 11 से 12 बजे के बीच गांव भैणी चंद्रपाल में सरला देवी (62) को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। सरला देवी दोनों बेटों से अलग चौबारे (पहली मंजिल) में रही थीं। इस संबंध में महम थाने में डकैती की एफआईआर दर्ज की गई है। शक दूसरे प्रदेश से भैंस खरीदने वालों पर है। सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति ओम सिंह का 2008 में निधन हो चुका है। उनके बेटे सोनू और मोनू परिवार सहित अलग-अलग रहते हैं। वह अकेली चौबारे में रहती हैं। हर रोज की तरह शनिवार रात को भी कमरे का दरवाजा बंद करके सो रही थीं। उन्होंने बताया कि रात 11 से 12 बजे के बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसकी नींद टूट गई। इसके बाद दो-तीन धक्के मारते ही दरवाजा खुल गया। चार युवक अंदर घुस आए और उसके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद पैरों को शॉल व हाथों को पट्टी से बांध दिया। फिर गले से चांदी की चेन, कानों के बाले व नाक का कोका निकाल लिया। नजदीक रखे पर्स से 10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन ले गए। सरला देवी ने बताया कि उसने किसी तरह मुंह से टेप हटाई और बहू को आवाज लगाई। इसके बाद उसने सोनू को कॉल की। सोनू उनके पास आया और पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच-पड़ताल की।

रोहतक: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक: बुजुर्ग महिला का हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर डाला डाका #VaranasiLiveNews