किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक देर रात घर में घुसकर किशोरी को उठा ले गया। दुष्कर्म के बाद अचेत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मुख्य आरोपी मुशर्रफ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात फतेहपुर घाट के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मुशर्रफ को रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 08:13 IST
किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली #VaranasiLiveNews
