Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये, पटेबाजी का हुआ प्रदर्शन

शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर शुक्रवार देर रात ताजियों को नगर में चमकनी स्थित कर्बला में दफन कर दिया गया। इस बीच पटेबाज़ी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। मोहल्ला किला से उठाए गए ताज़िए विभिन्न मार्गों से होते हुए शुक्रवार रात में अंटा चौराहा पर पहुंचे। इस बीच नात ए पाक और मर्सिया ख्वानी भी हुई। लोगों ने नारे तकबीर की सदा को बुलंद किया। जुलूस में पटेबाज़ी का प्रदर्शन देखने को काफी भीड़ जुटी। रात करीब एक बजे ताजियों को करबला में दफन कर दिए गए। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नौशे खान, महबूब खान, रईस खान, शवनूर खान,खुशनूर खान आदि मौजूद रहे।

Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये, पटेबाजी का हुआ प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2025, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये, पटेबाजी का हुआ प्रदर्शन #VaranasiLiveNews