Shahjahanpur News: चेहल्लुम पर किले से उठाए गए ताजिये, दीदार को उमड़े लोग, युवाओं ने किया मातम

शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर बृहस्पतिवार को ताजियों का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। गलियों में भ्रमण के बाद मुख्य सड़क पर जुलूस पहुंचने पर लोग दीदार करने के लिए उमड़ पड़े। इस बीच मातम भी किया गया। मोहल्ला किला से चेहल्लुम के मौके पर अकीदत के साथ ताजिये उठाए गए थे। मोहल्ले में भ्रमण के बाद मुख्य मार्ग पर आते हुए ताजियों का जुलूस मंडी तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को मर्सियाख्वानी की गई। युवाओं ने नात-ए-पाक भी पेश की। इस बीच मातम भी किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। दोपहर करीब तीन बजे ताजियों के जुलूस के चलते मंडी मार्ग के पास जाम लगने लगा। इस बीच चौक कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर रूट डाइवर्जन कराया। ताजियों को चमकनी स्थित करबला में दफन किया जाएगा।

Shahjahanpur News: चेहल्लुम पर किले से उठाए गए ताजिये, दीदार को उमड़े लोग, युवाओं ने किया मातम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 21, 2025, 16:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur News: चेहल्लुम पर किले से उठाए गए ताजिये, दीदार को उमड़े लोग, युवाओं ने किया मातम #VaranasiLiveNews