ग्रेटर नोएडा: स्टेडियम में बना सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए दिल्ली या अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर यह है कि सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही यहां प्रशिक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी। जिला खेल विभाग और जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रोत्साहन समिति के सहयोग से बैडमिंटन कोर्ट को आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट में परिवर्तित किया गया है। दरअसल, स्थानीय खिलाड़ियों को बैडमिंटन अभ्यास के लिए अब तक सीमित और पारंपरिक सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता था जिससे उनके प्रदर्शन और तकनीकी विकास पर असर पड़ता था। सिंथेटिक कोर्ट बनने के बाद खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इससे उनकी फिटनेस, तकनीकी दक्षता और खेल कौशल में सुधार होगा तथा वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आधुनिक सिंथेटिक सतह पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों को चोट लगने की संभावना भी कम होगी। साथ ही उन्हें उच्च स्तरीय तैयारी के लिए दिल्ली या निजी अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस सुविधा का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान रूप से मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा: स्टेडियम में बना सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 16:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रेटर नोएडा: स्टेडियम में बना सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा #VaranasiLiveNews