'बाल विवाह मुक्त भारत' के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया
महिला कल्याण विभाग द्वारा 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में दिल्ली की एनएसडी टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए बाल विवाह की कुप्रथा, इसके शारीरिक-मानसिक दुष्प्रभाव तथा समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। टीम में सिकंदर निषाद, मनीष यादव, सुमित कुमार वर्मा, शुभम सिंह, संजना निषाद, अनुराग पृथ्वी, खुशी आदि कलाकार शामिल रहे।
'बाल विवाह मुक्त भारत' के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:43 IST
'बाल विवाह मुक्त भारत' के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया #VaranasiLiveNews
