कपूरथला में आवार कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, मचा हड़कंप

पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सिखां में एक आवारा कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कुत्ते के हमले में घायल हुए तीन बच्चों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान वंशदीप (7) पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला सिखां, समरप्रीत सिंह (16) पुत्र लफतान सिंह निवासी गांव करमजीतपुर और सहजदीप (7) पुत्र मनदीप सिंह निवासी मोहल्ला सथ रंगड़ा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद तीनों बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया गया।

कपूरथला में आवार कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कपूरथला में आवार कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews