Nainital: खेल विभाग ने पालिका संग की बैठक, नतीजा शून्य

नैनीताल जिले में खेल विभाग की सहायक निदेशक राशिका सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराने को लेकर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। साथ ही उन्हें विभाग की ओर से खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। सोमवार को खेल विभाग ने पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में डॉ. खेतवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीनों ही विभाग पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता कर इसका विधिवत शुभारंभ करते हैं। साथ ही उन्होंने खेल विभाग की सुविधाओं के बारे में बताया। बावजूद इसके सहमति नहीं बन सकी। राशिका सिद्दीकी ने कहा बातचीत ये यह लगा कि कुछ लोग यह प्रतियोगिता नहीं होने देना चाहते, अब खेल विभाग अपने स्तर से यहां प्रतियोगिता कराएगा। इस मौके पर सभासद मनोज साह जगाती, भगवत रावत, अंकित चंद्रा, पवन खड़ायत, आलोक चौधरी, रवि जोशी, डीएसओ निर्मला पंत आदि मौजूद रहे। सोमवार को खेल मैदान में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि खेल गतिविधियां नहीं हो सकी। विगत दिवस हुई हल्की बारिश से क्रिकेट पिच हल्की भीग गई है, जिसे कवर किया गया है। अब पिच सूखने के बाद ही यहां प्रतियोगिता होने की उम्मीद है। पृथ्वी राज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए करीब 50 और खेल विभाग की ओर से होने वाली नैनीताल लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 32 टीमों ने पंजीकरण कराया है। खेल विभाग, नगर पालिका और डीएसए के संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराने में सहमति बन गई थी। पालिका की ओर से खेल विभाग से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। पालिका खेल व खिलाडियों के हितों को लेकर गंभीर व चिंतित है। प्रस्ताव मिलने पर खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा - डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष नैनीताल।

Nainital: खेल विभाग ने पालिका संग की बैठक, नतीजा शून्य #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 14:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Nainital: खेल विभाग ने पालिका संग की बैठक, नतीजा शून्य #VaranasiLiveNews