दिल्ली की 59वीं जगन्नाथ रथ यात्रा में दिखेगा महिला शक्ति का स्वरूप, 5 हजार महिलाएं खींचेंगी देवी सुभद्रा का रथ
राजधानी के त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष आयोजित होने वाली 59वीं रथ यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक बनने जा रही है। पहली बार पांच हजार से अधिक महिला श्रद्धालु देवी सुभद्रा के देवदलन रथ को खींचने में भाग लेंगी। महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश देने वाली यह पहल रथ यात्रा का प्रमुख आकर्षण होगी। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 16 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए पुरी की परंपरा के अनुरूप तीन अलग-अलग रथ सजाए जाएंगे। लाल साड़ियों में सजी महिलाएं पारंपरिक पाहंडी अनुष्ठान और रथ खींचने की प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभाती नजर आएंगी।
दिल्ली की 59वीं जगन्नाथ रथ यात्रा में दिखेगा महिला शक्ति का स्वरूप, 5 हजार महिलाएं खींचेंगी देवी सुभद्रा का रथ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:28 IST
दिल्ली की 59वीं जगन्नाथ रथ यात्रा में दिखेगा महिला शक्ति का स्वरूप, 5 हजार महिलाएं खींचेंगी देवी सुभद्रा का रथ #VaranasiLiveNews
