आईजीआरएस असंतुष्ट फीडबैक की एसपी ने किया समीक्षा
एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को अपने कार्यालय पर मई माह में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रकरणों की जानकारी लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया।
आईजीआरएस असंतुष्ट फीडबैक की एसपी ने किया समीक्षा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:56 IST
आईजीआरएस असंतुष्ट फीडबैक की एसपी ने किया समीक्षा #VaranasiLiveNews
