Solan: महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों का वॉकआउट, बैठक का बहिष्कार
नगर निगम सोलन में महापौर और उपमहापौर के चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया। शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सभागार छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, पहले सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपायुक्त ने आगामी प्रक्रिया से पहले करीब आधे घंटे का समय दिया था। हालांकि बैठक दोबारा शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के सभी पार्षद वहां से बाहर निकल गए। कांग्रेस पार्षदों के बैठक छोड़ने से नगर निगम में महापौर और उपमहापौर चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। फिलहाल उपायुक्त की अध्यक्षता में आगे की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
Solan: महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों का वॉकआउट, बैठक का बहिष्कार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 12:21 IST
Solan: महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों का वॉकआउट, बैठक का बहिष्कार #VaranasiLiveNews
