सोलन: पत्रकारिता, जनसंपर्क और मीडिया के बदलते परिदृश्य पर की चर्चा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय सोलन के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया शिमला चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता, जनसंपर्क और मीडिया जगत के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार जताया किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर इतने वरिष्ठ मीडिया कर्मियों और जनसंपर्क क्षेत्र के विशेषज्ञों का एक साथ सोलन कॉलेज में एकत्रित होना अपने आप में ऐतिहासिक है। इस दौरान प्रमुख रूप से एचपीयू के जनसंपर्क अधिकारी एवं चेयरमैन पीआरएसआई शिमला चैप्टर डॉ. रणवीर वर्मा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी शिमला जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक, वाइस चेयरमैन पीआरएसआई शिमला चैप्टर डॉ. बीएस पवार, रिसर्च स्कॉलर एचपीयू चेतन त्रिपाठी, पूर्व निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बीडी शर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग यादवेंद्र चौहान, पूर्व जनसंपर्क अधिकारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
सोलन: पत्रकारिता, जनसंपर्क और मीडिया के बदलते परिदृश्य पर की चर्चा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2025, 17:47 IST
सोलन: पत्रकारिता, जनसंपर्क और मीडिया के बदलते परिदृश्य पर की चर्चा #VaranasiLiveNews
