Solan: नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एसडीएम ऑफिस में लगी उम्मीदवारों की भीड़
पंचायत चुनावों के लिए वीरवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उपमंडलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यालय में नामांकन करने वालों में कांग्रेस उम्मीदवार व आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में जिला परिषद वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस उम्मीदवार नेत्र अत्री, वार्ड नंबर 9 टकसाल से अशोक ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा धर्मपुर वार्ड 8 से आजाद उम्मीदवार के रूप में दुनीचंद धीमान व जगदीश पंवर ने नामांकन दाखिल किया, जबकि टकसाल वार्ड से ध्यान सिंह ने भी आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
Solan: नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एसडीएम ऑफिस में लगी उम्मीदवारों की भीड़ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 10:20 IST
Solan: नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एसडीएम ऑफिस में लगी उम्मीदवारों की भीड़ #VaranasiLiveNews
