Video: सोलन की पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भाजपा का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उपायुक्त सोलन के माध्यम से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सोलन शहर की प्रमुख समस्याओं पेयजल संकट, जर्जर सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सोलन शहर लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा है। गर्मियों के मौसम में लोगों को कई-कई दिनों तक पानी नहीं मिल रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त शहर और आसपास के क्षेत्रों की अनेक सड़कें खस्ताहाल हैं, जिनकी वजह से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। भाजपा ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। चंबाघाट में प्रस्तावित जिला अस्पताल का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। सरकार को इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर जनता को शीघ्र जनता को समर्पित करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। यदि शीघ्र प्रभावी कदम उठाकर पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल जनता को साथ लेकर एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। भाजपा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सोलन शहर की इन ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, जिला महामंत्री भरत साहनी, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं दिनेश शुक्ला, मंडल सचिव रेणुका कलसी, रचित साहनी, अमरदीप पांजा, उर्मिला चौहान, पार्षद नीलम सोपाल एवं सुषमा शर्मा, सुरेंद्र कश्यप, अभिषेक ठाकुर, प्रधान भूपेंद्र ठाकुर, शिशुपाल, नेक राम ठाकुर, अशोक ठाकुर, अनोखी राम शर्मा, कुशाग्र गौतम,सुनील जग्गी और बिशु अभिषेक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Video: सोलन की पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भाजपा का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: सोलन की पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भाजपा का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन #VaranasiLiveNews