Sirmour: नगर परिषद के भवन में घुसा पानी, एमसी कॉम्पलेक्स बना तालाब

नाहन के दिल्ली गेट स्थित एमसी कॉम्पलेक्स में देर रात हुई बारिश के चलते पानी घुस गया। इसके चलते पांच मंजिला भवन की चौथी मंजिल का परिसर तालाब बन गया। इस मंजिल में कई दुकानें, ग्रामीण गैस एजेंसी, निजी कार्यालय और बैंक चल रहे हैं। बारिश के पानी के कारण दुकानदारों और यहां आने वाले ग्राहकों को दिन भर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि हर साल इसी मुसीबत का उनको सामना करना पड़ता है। नगर परिषद से भी कई बार शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। बारिश में भवन की छत्त भी टपकनी शुरू हो जाती है, इससे दुकानों में रखा सामान भी खराब हो जाता है। स्थानीय प्यारे लाल, सरोज, विक्रांत ने नगर परिषद से समस्या के समाधान की मांग की है।

Sirmour: नगर परिषद के भवन में घुसा पानी, एमसी कॉम्पलेक्स बना तालाब #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: नगर परिषद के भवन में घुसा पानी, एमसी कॉम्पलेक्स बना तालाब #VaranasiLiveNews