Sirmour: टंकी से पानी की आपूर्ति न होने पर जताया रोष
नाहन शहर के चौगान मैदान में लगी पेयजल टंकी में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इस वजह से इस टंकी का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। समाजसेवी जुझार सिंह ने बताया कि दो दिन से टंकी में पानी नहीं है। कहा जा रहा है कि पेयजल पाइप फटने से पानी व्यर्थ बह रहा था। इस कारण पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा था तो विभाग को टूटी पाइप प्राथमिकता के आधार पर टीक करवानी चाहिए। इस टंकी से रोजाना हजारों लोग पानी पीते हैं। सुबह मजदूर वर्ग कपड़े भी यहीं धोता है। उन्होंने मांग की कि टंकी में पानी की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
Sirmour: टंकी से पानी की आपूर्ति न होने पर जताया रोष #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 11:39 IST
Sirmour: टंकी से पानी की आपूर्ति न होने पर जताया रोष #VaranasiLiveNews
