Sirmour: जमीनी विवाद पर पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई, थाने के भीतर की मारपीट

उपमंडल नाहन के त्रिलोकपुर निवासी सेवानिवृत पुलिस कर्मी के परिवार ने पुलिस विभाग पर ही एकतरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रताडित करने के आरोप लगाए हैं। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में त्रिलोकपुर निवासी पीयूष जसवाल ने कहा कि उनका अपने परिवार के साथ भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस के एक बड़े अधिकारी रहे व्यक्ति के इशारों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस थाना कालाअंब का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों ने माता-पिता व उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरटीआई के माध्यम से उन्होंने यह वीड़ियो प्राप्त किया है। उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। वीड़ियो में सामने आ रहे कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Sirmour: जमीनी विवाद पर पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई, थाने के भीतर की मारपीट #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: जमीनी विवाद पर पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई, थाने के भीतर की मारपीट #VaranasiLiveNews