Sirmour: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पराक्रम दिवस का आयोजन

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शुक्रवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अरिहंत इंटरनेशल स्कूल नाहन के आयुष शर्मा ने पहला, कन्या स्कूल नाहन की भावना ने दूसरा और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के चिराग नेगी व सूर्याश कपूर ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में माइंड ट्री स्कूल नाहन के रुद्र तोमर ने प्रथम, प्रगुन राठौर ने द्वितीय और अथर्व कौशल व मिकांशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। इसका आयोजन उप-प्राचार्य मनोज कुमार के मार्गदर्शन और एमएल मेहरा व सरोज बिष्ट के नेतृत्व हुआ। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गए। इसमें अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन, माइंड ट्री स्कूल नाहन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) नाहन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालिका) नाहन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विक्रम बाग, जवाहर नवोदय विद्यालय लाहौल-स्पीति और जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Sirmour: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पराक्रम दिवस का आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पराक्रम दिवस का आयोजन #VaranasiLiveNews