Sirmour: नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली
नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय सोलंकी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। विधायक ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर इस पावन पर्व की बधाई दी। उन्होंने नाहन क्षेत्र और समस्त देशवासियों के लिए सुख, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने जानकारी दी कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Sirmour: नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 13:56 IST
Sirmour: नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली #VaranasiLiveNews
