Sirmour: ग्राम पंचायत भराड़ी में गौशाला में दफन हुए 8 मवेशी
जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत भराड़ी निवासी मीलाराम चौहान की गौशाला भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान उसकी दो गाय, बछड़ा और बकरियों की दबने से मौत हो गई। वार्ड सदस्य जयप्रकाश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय निवासी जयपाल चौहान, सोमनाथ चौहान, ओम प्रकाश, कमल राज, भागचंद, डिंपल अजय कुमार, जोगिंदर सिंह, चमन लाल, देवराज, बाबूराम, दयानंद, राहुल कुमार, सूरत राम आदि ने मृत पशुओं को मलबे से बाहर निकाला।
Sirmour: ग्राम पंचायत भराड़ी में गौशाला में दफन हुए 8 मवेशी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 01, 2025, 15:51 IST
Sirmour: ग्राम पंचायत भराड़ी में गौशाला में दफन हुए 8 मवेशी #VaranasiLiveNews
