सिरमौर: ददाहू में शुरू हुई छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को ददाहू स्कूल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं की ओर से आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली और छात्राओं को जीत के लिए नहीं बल्कि खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी 16 शिक्षा खंडों से 640 छात्राएं हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही खेल मैदान में इंद्रधनुषी प्रतिभा को बिखेरेंगी। प्रतियोगिता का समापन 21 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा उप निदेशक मदन लाल शर्मा, ददाहू पंचायत के उपप्रधान करण जस्सल, उप प्रधानाचार्य दीप राम शर्मा, जगदीश सैनी, एसएमसी के अध्यक्ष जगपाल, माया राम कपूर सुरेश कांत भंडारी सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी शारीरिक शिक्षक व खिलाड़ी छात्राएं मौजूद रहे।

सिरमौर: ददाहू में शुरू हुई छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 12:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सिरमौर: ददाहू में शुरू हुई छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता #VaranasiLiveNews