फगवाड़ा में शिव सेना ने मनाई बाला साहब ठाकरे की जयंती

शिव सेना (यूबीटी) ने सिटी प्रधान रमन शर्मा की अध्यक्षता में शिव सेना के संस्थापक स्व. बाला साहिब ठाकरे की 100वीं जयंती स्थानीय श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में उत्साह के साथ मनाई। इस दौरान केक काटकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित हुए प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने कहा कि बाला साहिब ठाकरे का जीवन हमेशा हमें समाजसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी ने अपने दृष्टिकोण और संगठन कौशल से महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनका नेतृत्व और दूरदर्शिता आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सैनी ने कहा कि ठाकरे जी ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और देशभक्ति के मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनके विचारों में हिन्दू एकता, राष्ट्र प्रेम की दृढ़ता और सेवा भाव झलकता था। सिटी प्रधान रमन शर्मा ने स्व. बाल ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाला साहिब ठाकरे का आदर्श और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिव सेना कार्यकर्ताओं को नशों के त्याग, देश के प्रति समर्पण और हिन्दू एकता के महत्व पर जोर देने की भी अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिव सैनिकों ने मिलकर बाला साहिब ठाकरे की शिक्षाओं और उनके जीवन मूल्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर अशोक जसवाल, बलजीत सिंह भुल्लाराई, एडवोकेट निशांत शर्मा, तेजिंदर सैंडी, पुनीत ओंकार नगर, कमल गंगड़, शालू हदियाबाद, चेरी हदियाबाद, गैरी, धर्मिंदर, ऋषभ शर्मा, दलीप कुमार, अजय कुमार, अमित, संदीप, दीपा, दिनेश, नीरज, मनु, मंजीत, लक्ष्मण, लक्की, रवि, विकास, डा. पप्पू, विक्की, सुहदेव, पद्मी, बाबा बल्ली, बूटा चाचोकी, बिल्ला चाचोकी सहित अन्य शिव सेना कार्यकर्ता मौजूद थे।

फगवाड़ा में शिव सेना ने मनाई बाला साहब ठाकरे की जयंती #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा में शिव सेना ने मनाई बाला साहब ठाकरे की जयंती #VaranasiLiveNews